🌱 कृषि महाविद्यालय, धुले के तकनीकी सहयोग से आज नर्सरी में सीड स्विंग प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस दौरान कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने नर्सरी स्थल पर श्रमदान करते हुए पौध उत्पादन एवं प्लांटेशन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागिता की।
छात्राओं को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से सीड स्विंग, पौध तैयार करने तथा नर्सरी प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना है।
यह गतिविधि तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए नर्सरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






